Today's News Bro

Fresh News, Every Day!

UP Current Affairs- 2nd March | यूपी करेंट अफेयर्स- 23 फरवरी से 1 मार्च: आगरा में ताज महोत्‍सव का आयोजन; महाकुंभ में सफाई, हैंडप्रिंट के वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बने

UP Current Affairs- 2nd March | यूपी करेंट अफेयर्स- 23 फरवरी से 1 मार्च: आगरा में ताज महोत्‍सव का आयोजन; महाकुंभ में सफाई, हैंडप्रिंट के वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बने

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

UPSSSC की ग्राम पंचायत अधिकारी यानी VPO की परीक्षा 27 अप्रैल को होनी है। इस परीक्षा में राज्‍य की ही समसामायिक घटनाओं से जुड़े करेंट अफेयर्स पूछे जाते हैं। जानते हैं इस हफ्ते यानी 23 फरवरी से 1 मार्च तक के करेंट अफेयर्स-

1. उत्तरप्रदेश में 1 मार्च 2025 से सरकारी गेहूं की खरीद शुरू

राज्य के सभी 75 जिलों में एक साथ सरकारी गेहूं की खरीद शुरू होगी।

राज्य के सभी 75 जिलों में एक साथ सरकारी गेहूं की खरीद शुरू होगी।

  • 1 मार्च 2025 से उत्तरप्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए सरकारी गेहूं की खरीद शुरू।
  • रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है।
  • गेहूं विक्रय के लिए ऑनलाइन कृषक पंजीकरण 1 जनवरी 2025 से fcs.up.gov.in से जारी है।

2. गोंडा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस

  • 28 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर गोंडा जनपद में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
  • गोंडा के लालबहादुर शास्त्री डिग्री कालेज में इसका आयोजन किया गया।
  • इस कार्यक्रम की थीम ‘स्कोप ऑफ क्वांटम टेक्नोलॉजी इन नेचुरल साइंसेज’ थी।
  • इस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका, स्पेन, फ्रांस और स्वीडन के विशेषज्ञ शामिल हुए।

3. कानपुर में ‘दीदी प्रेरणा कैंटीन’ की शुरुआत

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत इसकी शुरुआत हुई है।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत इसकी शुरुआत हुई है।

  • औद्योगिक नगरी कानपुर में 27 फरवरी 2025 को ‘दीदी प्रेरणा कैंटीन’ की शुरुआत हुई।
  • इस योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह के सहयोग से राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा स्वावलंबी बनाना है।

4. कन्नौज में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्यशाला आयोजित

  • 27 फरवरी 2025 को कन्नौज में ग्रामीण महिलाओं के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
  • इस कार्यशाला का आयोजन ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
  • इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं, कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को सक्षम बनाना है।

5.महाकुंभ -2025 डिजिटल हैकाथॉन का समापन

  • 26 फरवरी 2025 को महाकुंभ के समापन के साथ ही ‘महाकुंभ 2025 डिजिटल हैकाथॉन’ का भी समापन हुआ।
  • इस हैकाथॉन का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार तथा भारत सरकार के mygov.in पोर्टल ने संयुक्त रूप से किया था।
  • यह हैकाथॉन महाकुंभ की पहुंच, सांस्कृतिक जुड़ाव, डिजिटल इंटीग्रेशन और समग्र सुविधा को बढ़ाने के लिए नए विचारों को आमंत्रित करने के लिए था।
  • यह हैकाथॉन 9 दिसंबर 2024 से 26 फरवरी 2025 तक चला।
  • इस हैकाथॉन के प्रथम तीन विजेताओं को क्रमशः 20, 15 और 10 हजार की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

6. महाकुंभ में बना हैंडप्रिंट लेने का विश्व रिकार्ड

कैनवास पर रिकार्ड 8 घंटे में 10 हजार लोगों के हैंडप्रिंट लिए गए।

कैनवास पर रिकार्ड 8 घंटे में 10 हजार लोगों के हैंडप्रिंट लिए गए।

  • 25 फरवरी 2025 को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में हैंडप्रिंट लेने का विश्व रिकार्ड बना।
  • इससे पूर्व भी यह विश्व रिकार्ड प्रयागराज में अर्ध-कुंभ के दौरान बना था, जब वर्ष 2019 में साढ़े सात हजार लोगों के हैंडप्रिंट लिए गए थे।

7. महाकुंभ में बना स्वच्छता का विश्व कीर्तिमान

इस दौरान एक साथ लगभग 15 हजार सफाई कर्मियों ने सफाई कार्य किया।

इस दौरान एक साथ लगभग 15 हजार सफाई कर्मियों ने सफाई कार्य किया।

  • 24 फरवरी 2025 को संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्वच्छता का विश्व रिकॉर्ड स्थापित हुआ।
  • ये सफाई अभियान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हुआ।
  • यह दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक सफाई अभियान था।

8. प्रयागराज में महाकुंभ -2025 का समापन

प्रयागराज में गंगा, यमुना तथा अदृश्य सरस्वती का संगम है।

प्रयागराज में गंगा, यमुना तथा अदृश्य सरस्वती का संगम है।

  • संगम नगरी प्रयागराज में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन अंतिम महास्नान के साथ कुंभ का समापन हुआ।
  • महाकुंभ 2025 13 जनवरी पौष पूर्णिमा से प्रारम्भ होकर 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक चला।
  • इस महाकुंभ में लगभग 60 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई।

9. नोएडा में ‘इलेक्रामा 2025 का समापन

इस आयोजन के दौरान भारत सहित दुनिया भर की विद्युत और ऊर्जा तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

इस आयोजन के दौरान भारत सहित दुनिया भर की विद्युत और ऊर्जा तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

  • 26 फरवरी 2025 को नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में ‘इलेक्रामा 2025’ का समापन हो गया।
  • यह दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिकल शो था।
  • यह कार्यक्रम 22-26 फरवरी 2025 तक आयोजित किया गया।
  • यह इलेक्रामा का 16 वां संस्करण था।

10.vबलरामपुर जनपद में ओपन स्टेट महिला हॉकी प्रतियोगिता

  • 24 फरवरी 2025 को बलरामपुर जनपद में ओपन स्टेट महिला हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।
  • यह प्रतियोगिता 24 से 28 फरवरी 2025 तक आयोजित हुई।
  • खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया।

11. लखनऊ में डायग्नोस्टिक वायरोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

यह कार्यशाला 24-28 फरवरी तक आयोजित की गई ।

यह कार्यशाला 24-28 फरवरी तक आयोजित की गई ।

  • 24 फरवरी 2025 से लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में डायग्नोस्टिक वायरोलॉजी पर 5 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।
  • यह कार्यशाला 24 से 28 फरवरी तक आयोजित की गई।
  • इस कार्यशाला के दौरान इन्फ्लूएंजा तथा अन्य वायरल बीमारियों और निदान हेतु डायग्नोस्टिक के महत्त्व पर चर्चा की जाएगी।

12. लखनऊ में RBI द्वारा वित्तीय जागरूकता कैम्प का आयोजन

  • 24 फरवरी 2025 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा लखनऊ में वित्तीय जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया।
  • इस जागरूकता अभियान की मुख्य थीम ‘वितीय समझदारी-समृद्ध नारी’ थी।
RBI द्वारा यह आयोजन ग्राम पंचायत अस्ती में किया गया।

RBI द्वारा यह आयोजन ग्राम पंचायत अस्ती में किया गया।

13.वाराणसी में काशी तमिल संगमम (केटीएस) 3.0 का समापन

इस बार यह कार्यक्रम 15 से 24 फरवरी के बीच आयोजित हुआ।

इस बार यह कार्यक्रम 15 से 24 फरवरी के बीच आयोजित हुआ।

  • वाराणसी में आयोजित काशी तमिल संगमम (केटीएस) 3.0 का 24 फरवरी 2025 को समापन हुआ।
  • इस बार यह कार्यक्रम 15 से 24 फरवरी के बीच आयोजित हुआ।
  • शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया।
  • इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक पहल का उद्देश्य तमिलनाडु और काशी के बीच प्राचीन सभ्यतागत संबंध का उत्सव मनाना और उसे मजबूत करना है।
  • इस वर्ष के आयोजन का मुख्य विषय सिद्ध चिकित्सा प्रणाली (भारतीय चिकित्सा) शास्त्रीय तमिल साहित्य में ऋषि अगस्त्य के महत्वपूर्ण योगदान और राष्ट्र की सांस्कृतिक एकता में उनके योगदान पर भी बल देना रहा।
  • इस कार्यक्रम के दौरान काशी (वाराणसी) में ऋषि अगस्त्य को समर्पित एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
  • काशी तमिल संगमम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।
  • काशी तमिल संगमम का पहला संस्करण 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2022 तक आयोजित किया गया था।

14. पीलीभीत में भारत- नेपाल मैत्री महोत्सव का समापन

इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग और नेपाल सरकार के सहयोग से किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग और नेपाल सरकार के सहयोग से किया गया।

  • पीलीभीत जनपद में 23 फरवरी 2025 को भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का समापन हुआ।
  • भारत-नेपाल के मध्य आपसी सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन 22-23 फरवरी को किया गया था।
  • इस वर्ष यह आयोजन भारत- नेपाल पर स्थित सात जिलों – पीलीभीत, श्रावस्ती, महाराजगंज, लखीमपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर में आयोजित किया गया। ।
  • इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग और नेपाल सरकार के सहयोग से किया गया।
  • इस आयोजन में भारत- नेपाल सांस्कृतिक मैत्री यात्रा, लोक नृत्य, व्यंजन और हस्तशिल्प प्रदर्शनी, फ्यूजन बैंड शो और फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गईं।

15. आगरा में ताज महोत्सव -2025 का आयोजन

इस आयोजन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना है।

इस आयोजन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना है।

  • उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में ताज महोत्सव -2025 का आयोजन किया गया है ।
  • इस वर्ष यह आयोजन 18 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक हो रहा है।
  • यह आयोजन आगरा में ऐतिहासिक ताजमहल के पूर्वी द्वार के पास स्थित शिल्पग्राम में हुआ।
  • ताज महोत्सव का आयोजन, उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम के सहयोग से ताज महोत्सव समिति द्वारा किया जाता है।
  • इस महोत्सव की शुरुआत वर्ष 1992 में हुई थी।

16. अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन

वाराणसी में क्षेत्रीय कार्यालय उत्तर प्रदेश राज्य में आईडब्ल्यूएआई परियोजनाओं और संबंधित कार्यों को बेहतर करेगा।

वाराणसी में क्षेत्रीय कार्यालय उत्तर प्रदेश राज्य में आईडब्ल्यूएआई परियोजनाओं और संबंधित कार्यों को बेहतर करेगा।

  • वाराणसी में अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के नए क्षेत्रीय कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन 20 फरवरी 2025 को किया गया।
  • भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने जनवरी 2025 में वाराणसी में अपने मौजूदा उप-कार्यालय को पूर्ण क्षेत्रीय कार्यालय में उन्नत करने का फैसला किया था।
  • वाराणसी में क्षेत्रीय कार्यालय उत्तर प्रदेश राज्य में आईडब्ल्यूएआई परियोजनाओं और संबंधित कार्यों को बेहतर करेगा।
  • वाराणसी के अतिरिक्त आईडब्ल्यूएआई के वर्तमान में गुवाहाटी (असम), पटना (बिहार), कोच्चि (केरल), भुवनेश्वर (ओडिशा) और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में पांच क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

17. उत्तरप्रदेश बजट 2025-26 पेश हुआहुआ

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 20 फरवरी 2025 को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उत्तरप्रदेश का बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया।

राजस्व बचत 79,516.36 करोड़ रुपए अनुमानित है।

राजस्व बचत 79,516.36 करोड़ रुपए अनुमानित है।

• ये बजट 8,08,736.06 करोड़ रुपए है।

• बजट में 28,478.34 करोड़ रुपए की नई योजनाएं सम्मिलित की गई हैं।

प्राप्तियां

• कुल प्राप्तियां 7,79,242.65 करोड़ रुपए अनुमानित है।

• इसमें 6,62,690.93 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्तियां तथा 1,16,551.72 करोड़ रुपए की पूंजीगत प्राप्तियां सम्मिलित हैं।

• राजस्व प्राप्तियों में कर राजस्व का अंश 5,50,172.21 करोड़ रुपए है। इसमें स्वयं का कर राजस्व 2,95,000 करोड़ रुपए तथा केन्द्रीय करों में राज्य का अंश 2,55,172.21 करोड़ रुपए सम्मिलित है।

व्यय

• कुल व्यय 8,08,736.06 करोड़ रुपए अनुमानित है।

• कुल व्यय में 5,83,174.57 करोड़ रुपए राजस्व लेखे का व्यय है तथा 2,25,561.49 करोड़ रुपए पूंजी लेखे का व्यय है।

समेकित निधि

• समेकित निधि की प्राप्तियों से कुल व्यय घटाने के पश्चात् 29,493.41 करोड़ रुपए का घाटा अनुमानित है।

लोक लेखा

• लोक लेखे से 9,500 करोड़ रुपए की शुद्ध प्राप्तियां अनुमानित हैं।

समस्त लेन-देन का शुद्ध परिणाम

• समस्त लेन-देन का शुद्ध परिणाम 19,993.41 करोड़ रुपए ऋणात्मक अनुमानित है।

अन्तिम शेष

• प्रारम्भिक शेष 20,240.81 करोड़ रुपए को हिसाब में लेते हुये अन्तिम शेष 247.40 करोड़ रुपए अनुमानित है।

राजस्व बचत

• राजस्व बचत 79,516.36 करोड़ रुपए अनुमानित है।

राजकोषीय घाटा

• राजकोषीय घाटा 91,399.80 करोड़ रुपए अनुमानित है जो वर्ष के लिये अनुमानित सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 2.97 प्रतिशत है।

उत्तरप्रदेश बजट 2025-26 के प्रमुख तथ्य

  • नगर निगमों के अलावा प्रदेश के जनपद मुख्यालय के 58 नगर निकायों को आदर्श स्मार्ट नगर निकाय के रूप में विकसित किया जाएगा ।
  • बलिया तथा बलरामपुर जनपद में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत दिसंबर 2024 तक उत्तर प्रदेश में कुल 5.13 करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गए हैं।
  • आयुष्मान कार्ड बनाने में पूरे देश में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।
  • वाराणसी जनपद में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज की स्थापना होगी।

18. राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में चार नए एक्सप्रेस-वेज का फैसला

मेरठ को हरिद्वार से जोड़ने हेतु गंगा एक्सप्रेस-वे विस्तारीकरण एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रस्तावित है।

मेरठ को हरिद्वार से जोड़ने हेतु गंगा एक्सप्रेस-वे विस्तारीकरण एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रस्तावित है।

  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से गंगा एक्सप्रेस-वे कौसिया, जनपद हरदोई वाया फर्रुखाबाद तक प्रवेश नियंत्रित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जाएगा।
  • गंगा एक्सप्रेस-वे को प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चन्दौली होते हुए सोनभद्र से जोड़ने के लिये विन्ध्य एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाएगा।
  • बुन्देलखण्ड रीवा एक्सप्रेस-वे का निर्माण निर्माण प्रस्तावित है।
  • बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के साथ डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरीडोर परियोजना प्रस्तावित है।
  • लखनऊ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी का विकास किया जाएगा।
  • लखनऊ में सायबर सुरक्षा में टेक्नोलॉजी ट्रान्सलेशन रिसर्च पार्क की स्थापना की जाएगी।
  • हथकरघा उद्योग कृषि क्षेत्र के बाद उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध कराने वाला विकेन्द्रीयकृत कुटीर उद्योग है।
  • कोल इण्डिया लिमिटेड के साथ उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा संयुक्त उपक्रम के रूप में जनपद जालौन में 500 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापना प्रस्तावित है।
  • एन.टी.पी.सी. ग्रीन एनर्जी लिमिटेड तथा उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा संयुक्त उपक्रम के माध्यम से तहसील गरौठा जनपद झांसी में 200 मेगावॉट सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना प्रस्तावित है ।
  • अयोध्या शहर को मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के 16 नगर निगमों एवं नोएडा शहर को भी सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
  • प्रदेश में सौर ऊर्जा विद्युत उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये प्रख्यापित उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति-2022 के अन्तर्गत आगामी 05 वर्षों में 22,000 मेगावाट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
  • प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आस-पास के क्षेत्र को सम्मिलित करते हुये स्टेट कैपिटल रीजन में 6 जिले क्रमशः लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली तथा उन्नाव सम्मिलित हैं।
  • रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के अन्तर्गत कालेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान किया जायेगा।
  • विन्ध्याचल धाम मण्डल में मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना प्रस्तावित है।
  • आगरा में साइंस सिटी की स्थापना एवं वाराणसी में साइंस सिटी तथा नक्षत्रशाला की स्थापना प्रस्तावित है।
  • प्रदेश स्तर पर एक खेल विश्वविद्यालय का निर्माण जनपद मेरठ में किया जा रहा है।
  • वाराणसी जनपद में पीपीपी मॉडल पर अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण तथा खेलो इंडिया के अन्तर्गत वाराणसी के सिगरा स्टेडियम का विकास कराया जा रहा है।
  • सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य में वेद विज्ञान केन्द्र की स्थापना प्रस्तावित है।
  • वर्तमान में प्रदेश में वृक्षाच्छादन प्रदेश के भौगोलिक क्षेत्र का 9.96 प्रतिशत हो गया है।
  • उत्तर प्रदेश वनावरण व वृक्षाच्छादन में वृद्धि के मामले में पूरे देश में द्वितीय स्थान पर रहा है।
  • गोरखपुर जनपद में कैम्पियर रेंज के अन्तर्गत ‘रेड हेडेड गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केन्द्र’ देश का पहला गिद्ध प्रजनन केन्द्र स्थापित किया गया है।
  • गोरखपुर जनपद में उत्तर प्रदेश वानिकी एवं औद्योगिक विश्वविद्यालय की स्थापना प्रस्तावित है।
  • वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर नगर, झांसी एवं आगरा में मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावासों का निर्माण प्रस्तावित है।
  • कृषकों को दुर्घटनावश मृत्यु / दिव्यांगता की स्थिति में आर्थिक सहायता की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना हेतु 1050 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *