Today's News Bro

Fresh News, Every Day!

yashasvi jaiswal creates most sixes on first ball in ipl record during rcb vs rr ipl 2025 match passes ahead virat kohli robin uthappa

yashasvi jaiswal creates most sixes on first ball in ipl record during rcb vs rr ipl 2025 match passes ahead virat kohli robin uthappa यशस्वी जायसवाल निकले सबसे आगे, RCB के खिलाफ मैच की पहली गेंद पर रचा इतिहास, विराट रह गए बहुत पीछे

Most Sixes on the First Ball in IPL: यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली और रॉबिन उथप्पा जैसे दिग्गजों का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है. दरअसल गुरुवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में RCB ने राजस्थान रॉयल्स को 206 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था. राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की, इस बीच पारी की पहली ही गेंद पर जायसवाल ने छक्का जड़ दिया. जायसवाल IPL में किसी पारी की पहली ही गेंद पर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में विराट कोहली भी उनसे बहुत पीछे रह गए हैं.

RCB के लिए गेंदबाजी में पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया, उनकी पहली ही गेंद पर जायसवाल ने बल्ला घुमाकर जोरदार छक्का जड़ दिया. यह  इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कुल तीसरी बार है जब जायसवाल ने पारी की पहली ही गेंद पर सिक्स लगाया है. इसी सीजन पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य भी ऐसा कर चुके हैं.

IPL में पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज

यशस्वी जायसवाल ने 3 बार पहली ही गेंद पर सिक्स लगाने का कारनामा किया है. इस सूची में विराट कोहली, फिल साल्ट, रॉबिन उथप्पा, नमन ओझा, मयंक अगरवाल, सुनील नरेन और प्रियांश आर्य भी शामिल हैं. इन सभी बल्लेबाजों ने एक-एक बार पहली गेंद पर छक्का लगाया है.

  • यशस्वी जायसवाल – 3 सिक्स
  • विराट कोहली – 1 सिक्स
  • रॉबिन उथप्पा – 1 सिक्स
  • नमन ओझा – 1 सिक्स
  • मयंक अगरवाल – 1 सिक्स
  • सुनील नरेन – 1 सिक्स
  • फिल साल्ट – 1 सिक्स
  • प्रियांश आर्य – 1 सिक्स

विराट कोहली ने कब लगाया पहली बॉल पर सिक्स

विराट कोहली ने IPL 2025 में ही पहली गेंद पर सिक्स लगाने का कारनामा किया है. उन्होंने 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में पहली गेंद पर सिक्स लगाया था. विराट की यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि पहली ही गेंद पर यह छक्का उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ लगाया था.

बताते चलें कि विराट कोहली IPL 2025 की ऑरेंज कैप हासिल करने के बहुत करीब आ गए हैं. अब तक 9 पारियों में उन्होंने 392 रन बना लिए हैं और टेबल में टॉप पर विराजमान साई सुदर्शन से सिर्फ 25 रन पीछे हैं.

यह भी पढ़ें:

IND VS PAK: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर लिया गया बड़ा फैसला, जानें क्या बोले राजीव शुक्ला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *